सैनिटरी पैड पर राहुल गांधी की फोटो का विवाद: कांग्रेस और BJP में जंग

सैनिटरी पैड पर राहुल गांधी की फोटो का विवाद: कांग्रेस और BJP में जंग  

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने महिला मतदाताओं को लुभाने के लिए एक नई पहल शुरू की है। पार्टी ने राज्यभर में पांच लाख सेनेटरी पैड बांटने का अभियान चलाया है। इसके पैकेट पर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की फोटो छपी है, जिसे लेकर शुरू में कोई बड़ा विवाद नहीं हुआ। लेकिन मामला तब गर्माया जब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें दावा किया गया कि पैड के अंदर भी राहुल गांधी की तस्वीर छपी है। इसके बाद राजनीतिक बहस तेज हो गई और कांग्रेस ने इसे झूठा बताकर भाजपा पर फेक न्यूज फैलाने का आरोप लगा दिया।  

सेनेटरी पैड पर राहुल गांधी की फोटो वायरल हो वीडियो (सोर्स X पर)


कांग्रेस ने इस मामले में तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो जारी किया। इसमें ऑल इंडिया महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा ने साफ किया कि पैड पर किसी की कोई फोटो नहीं है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक झूठा प्रोपेगैंडा है जो भाजपा की तरफ से फैलाया जा रहा है। कांग्रेस की प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने भी एक वीडियो में कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भाजपा ने महिलाओं के मुद्दे को भी राजनीति का हथियार बना लिया है। उन्होंने यह भी याद दिलाया कि पहले भाजपा ने भी कई बार सार्वजनिक योजनाओं के तहत पैड बांटे हैं, लेकिन तब किसी ने विरोध नहीं किया।  

 ये भी पढ़ें: शहडोल स्कूल पेंट घोटाला: 4 लीटर पेंट पर 233 कर्मचारियों 

दूसरी तरफ, भाजपा ने इस मामले में कांग्रेस की आलोचना करते हुए इसे महिलाओं का अपमान बताया। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कहा कि सैनिटरी पैड जैसे निजी उत्पाद पर राजनीतिक नेताओं की फोटो लगाना अनुचित है। उन्होंने कांग्रेस पर महिलाओं को वोट बैंक समझने का आरोप लगाया और कहा कि बिहार की महिलाएं इसका जवाब चुनाव में देंगी।  

एक X यूजर द्वारा लगाए गए आरोप (फोटो social media X par)


इस पूरे विवाद में सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या वाकई पैड के अंदर राहुल गांधी की फोटो थी? कांग्रेस ने इस दावे को पूरी तरह से खारिज कर दिया है और कहा है कि यह सिर्फ एक फर्जी वीडियो है जिसे गलत तरीके से वायरल किया जा रहा है। पार्टी ने इसके लिए एक एक्स यूजर को जिम्मेदार ठहराया है, जिसने वीडियो अपलोड किया था, लेकिन बाद में उसे हटा दिया गया। अब कई लोग इस यूजर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।  

 ये भी पढ़ें: मध्यप्रदेश में भारी बारिश से अफरातफरी: जबलपुर-मंडला मार्ग बंद,

बिहार में चुनावी माहौल गर्म होने के साथ ही महिला मतदाताओं को लेकर सभी पार्टियां सक्रिय हो गई हैं। कांग्रेस और आरजेडी के महागठबंधन ने "माई बहन मान योजना" का वादा किया है, जिसमें हर महीने महिलाओं के बैंक खाते में 2,500 रुपये देने की बात कही गई है। वहीं, भाजपा और जदयू की सरकार ने "महिला संवाद" कार्यक्रम शुरू किया है, जिसमें दो करोड़ महिलाओं से सीधा संवाद करने का लक्ष्य रखा गया है।  

इस पूरे मामले में एक बात साफ है कि सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली खबरों पर भरोसा करने से पहले फैक्ट-चेक करना जरूरी है। कांग्रेस ने जिस तरह से इस मामले को गलत बताया है, उससे साफ लगता है कि यह विवाद सिर्फ राजनीतिक प्रोपेगैंडा का हिस्सा हो सकता है। अब देखना यह है कि बिहार की महिलाएं इस मुद्दे को कितनी गंभीरता से लेती हैं और चुनाव में उनका रुख क्या रहता है।

No comments: