संत प्रेमानंद महाराज को युवक ने जान से मारने की धमकी दी
संत प्रेमानंद महाराज को युवक ने जान से मारने की धमकी दी
सतना में सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए धमकी वायरल
मध्य प्रदेश के सतना शहर से संत प्रेमानंद महाराज को एक युवक द्वारा जान से मारने की धमकी मिली है। यह घटना सोशल मीडिया पर छाए उनके एक वीडियो के बाद सामने आई है, जिसमें संत ने आज के युवाओं के आचरण पर चिंता जताई थी।
![]() |
| प्रेमानंद महाराज |
क्या था वायरल वीडियो में?
हाल ही में वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ, जिसमें उन्होंने युवाओं को बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड कल्चर, ब्रेकअप और पैचअप जैसी प्रवृत्तियों से सावधान किया था। उनका कहना था कि यह चलन युवाओं के जीवन को बर्बाद कर रहा है।
धमकी देने वाले युवक की पहचान
गुरुवार को सतना के एक युवक शत्रुघ्न सिंह नामक फेसबुक प्रोफाइल से संत को धमकी भरा पोस्ट किया गया। इस पोस्ट में लिखा था – "पूरे समाज की बात है। मेरे घर के बात में बोलता तो प्रेमानंद होता या और कोई, मैं उसकी गर्दन उतार लेता।" यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है।
पहले भी विवादों में रहे संत
इससे पहले, कथावाचक अनिरुद्धाचार्य ने भी लड़कियों की शादी की उम्र को लेकर विवादित बयान दिया था, जिस पर सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं आई थीं। अब प्रेमानंद महाराज के बयान को लेकर भी लोग दो खेमों में बंट गए हैं। कुछ लोग उनकी आलोचना कर रहे हैं, तो कुछ उनके समर्थन में खड़े हैं।
स्थानीय प्रशासन ने मामले की जांच शुरू की
धमकी भरे पोस्ट के बाद सतना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है और जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, धमकी देने वाले युवक की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है।
सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप
इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई है। कई यूजर्स ने युवक की धमकी की निंदा की है, वहीं कुछ लोगों ने संत के बयानों पर सवाल उठाए हैं। अब देखना यह है कि पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है।
नोट: यह खबर विकासशील है, नई जानकारी मिलने पर इसे अपडेट किया जाएगा।

No comments: